Vastu expert RK Sutar talks about the impact of colours on the walls of your home.
वास्तु और आपके घर की दीवारों के रंग
वास्तु शास्त्री आर के सुतार का कहना है कि आपके घर
की दीवारों के रंग भी आपको विभिन्न प्रकार से प्रभावित करते हैं. रंग और वास्तु के प्रभावों पर एक और रोचक वार्ता.
Vastu expert RK Sutar takes a look at how Vastu arrangements within your
home could influence the future of your children.
वास्तु और आपके बच्चों का भविष्य
वास्तु विशेषज्ञ आर. के. सुतार अपनी इस रोचक वार्ता में बता
रहें हैं कि आपके घर की वास्तु व्यवस्था से बच्चों के स्वभाव
और गुणों पर क्या प्रभाव पड़ता है और बच्चों का भविष्य किस तरह
से प्रभावित हो सकता है.
Health of Children and
Vastu
In these two talks Vastu expert RK Sutar explains how
vastu could help to improve the health and happiness of
children.
वास्तु और आपके बच्चों का स्वास्थ्य
बचपन में ही संतान अस्वस्थ रहने लगे तो शिक्षा तथा शारीरिक विकास दोनों पर ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इस मामले में भारतीय वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करने से सदपरिणामों की अपेक्षा की जा सकती है. यदि घर कतिपय वास्तु दोषों से रहित हो उस घर में बच्चे स्वस्थ रहते हैं और बुद्धिमान होते हैं.
In this broadcast for radio NRI Vastu expert RK Sutar talks about how to examine the soil before constructing your house on a piece of land.
मिटटी परिक्षण के वास्तुशास्त्रीय तरीके
जानकारी के अभाव में कई बार भारतीय लोग भी वास्तुशास्त्र को संदेह की दृष्टि से देखते हैं जबकि वास्तु का हर सिद्धांत आधुनिक विज्ञान की कसौटी पर खरा उतरा है. उदाहरणार्थ भूखंड खरीदने से पूर्व मिटटी परिक्षण के वास्तुशास्त्रीय तरीके का कुछ लोग यह कहकर मज़ाक उड़ाते हैं कि सूंघने या चखने से मिटटी की गुणवत्ता का भला क्या सम्बन्ध? जब वास्तुशास्त्र की वैज्ञानिकता से हमारा परिचय होगा तभी हम अधिक श्रृद्धा से उसके नियमों का पालन करते हुए जीवन को सुख एवं समृद्धि के साथ बिता पाएंगे.
In this radio talk for NRIfm RK Sutar explains how vastu can influence the relations between husband and wife.
वास्तुशास्त्र
और पति-पत्नी महानगरीय संस्कृति में आजकल एकल परिवारों का पाया जाना आम बात है. भागदौड़ की इस जिंदगी में पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी तकरार से लेकर व्यापक मतभेदों का होना भी एक सामान्य सी बात हो गयी है. यूँ तो दाम्पत्य जीवन को प्रभावित करने वाले कई कारक होते हैं लेकिन एक बड़ा कारण घर की वास्तु के विपरीत संरचना का होना अथवा गलत दिशा में शयन कक्ष का होना भी हो होता है. मात्र शयन कक्ष ही वास्तुनुरुप दिशा में ले जाने भर से कुछेक सप्ताहों में ही दाम्पत्य जीवन में मिठास को घुलता हुआ और आपसी विश्वाश को बढ़ता हुआ अनुभव किया जा सकता है. Vastu and husband wife relations: To listen Click Here
Impact of Vastu on Marriage relations
In this radio talk for NRIfm RK Sutar explains how vastu can influence the relations between husband and wife and other similar relationships. दाम्पत्य जीवन में वास्तु
जब भी वास्तुशास्त्र की बात चलती है तो बहुधा लोग यह सोचकर आशंकित रहते हैं कि पाता नहीं घर में क्या-२ बदलाव करने पड़ेंगे. आवश्यक होने पर घर में नव निर्माण याकि पुराने में बदलाव भी करवाने ही पड़ते हैं और उसके सदपरिणाम भी मिलते ही हैं. जो लोग बिना किसी तोड़फोड़ के वास्तुशास्त्र की विश्वसनीयता जांचना चाहते हों उन्हें चाहिए कि घर में पारिवारिक सदस्यों को वास्तुनुरुप दिशाओं में शयन कक्षों का आवंटन करके देख ले. मात्र इतना करने भर से ही पारिवारिक सदस्यों के मध्य सद्भाव में चमत्कारी वृद्धि को देखा जा सकता है. यही नहीं शयन कशों के उचित आवंटन से बच्चों से लेकर बड़ों तक में जिद व अहंकार की प्रवृति और परिवार के विभिन्न सदस्यों के मध्य पारस्परिक मतभेदों से निजात पाई जा सकती है और वह भी मात्र कुछेक सप्ताहों में ही.
Vastu and marriage: To listen Click Here
An introduction to Vastu Shastra
Indian Vastushashtri RK Sutar explains the basics of Vastu Shastra. It's a traditional Hindu architecture system applied to build temples. Now a days it is increasingly being to design residential homes enabling the optimum and ideal energy flows leading to general health and happiness of those living in that house. In this talk for Radio NRI, www.nrifm.com
RK Sutar explains how vastu works. Vastu: An Introduction: To listen Click Here